प्रयागराज। मुख्यालय में यूएमआरकेएस की मुख्यालय शाखा नम्बर 01 और 02 का चुनाव स.महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष ए. के. राय (केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), चुनाव अधिकारी बृजेश चौहान (केंद्रीय उपाध्यक्ष) मौजूद रहे एवं मुख्य अतिथि के रूप में अंशुल गर्ग सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/मुख्यालय रहे।

चुनाव में विजेता पदाधिकारियो के नाम और पद निम्न है-

शाखा न. 1 में अध्यक्ष राज कुमार दास, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और आजाद कुमार शर्मा, शाखा मंत्री अरविंद कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष अंकितेश पाण्डेय, प्रतिनिधि पिन्टू शर्मा चुने गए।

शाखा नंबर 2 में अध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डा. विपुल पाण्डेय, शाखा मंत्री लाला रंजय कुमार अम्बष्टा, संगठन मंत्री पी. पी. तिवारी,
कोषाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, प्रतिनिधि जे. एस. चौहान चुने गए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और प्रतिनिधियो का माला-फूल के साथ जोशो-खरोश से स्वागत किया गया और सभी को शुभकामनाये दी गई। चुनाव मे मण्डल अध्यक्ष मुख्यालय अजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज मोहित सिंह, मण्डल संगठन मंत्री मुख्यालय सभाजीत चौबे, मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार आदि पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।
स.महामंत्री रूपम पाण्डेय ने आये हुए सभी साथियों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और प्रतिनिधियो को शुभकामनओ के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि मुख्यालय मे 2 शाखाओ के गठन से कर्मचारियों की रोज-मर्रा की समस्याओं का निराकरण तेजी से होगा और आगामी दिनों में प्रयागराज की अन्य शाखाओं का भी चुनाव करा कर गठन किया जायेगा।