बबीना-बिजरौठा नव विद्युतिकृत रेलखंड का मुख्य बिजली इंजिनीयर द्वारा निरीक्षण 
झांसी। 21 मार्च को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा झाँसी मंडल के नव विद्युतिकृत बबीना-बिजरौठा रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य का गहन निरीक्षण किया गया |

इस दौरान उन्होंने बिजली कर्षण से जुड़े इंस्टालेशन जैसे खम्बे, OHE, स्विचिग पोस्ट सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी | सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख तथा यात्री सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण के उपरान्त देर शाम को उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाड़ी से 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया | निरीक्षण के दौरान मुख्यालय मुख्य बिजली इंजिनीयर (C) डी बी सिंह सहित, उप मुख्य विद्युत अभियंता निर्माण नितिन वर्मा, झाँसी मंडल से वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे |