निलम्बित मुख्य कार्यालय अधीक्षक रेलवे की पत्नी ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार 

0
139

झांसी। निलंबित कार्यालय अधीक्षक हुकुम चन्द की पत्नी नेहा कनौजिया निवासी प्रेमगंज सीपरी बाजार झांसी ने मुख्यमंत्री सहित महिला आयोग आदि को पत्र लिख कर पति को प्रताड़ित व अपमानित करने पर महावीर प्रसाद कुशवाहा उप मुख्य अभियन्ता/टी०एम०सी०/लाइन झांसी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई है।

श्रीमती नेहा कनौजिया ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति हुकुम चन्द मुख्य कार्यालय अधीक्षक (Ch.OS/TMD) मुख्यालय झाँसी ट्रिक मशीन डिपो) के रूप में उ०म० रेल झॉसी में कार्यरत है। तथा अनुसूचित जाति (धोबी) वर्ग से सम्बन्धित है। मेरे पति द्वारा पूर्व में नौकरी करने के बाबजूद दो माह से अनुपस्थित दर्ज कर वेतन निल की शिकायत महावीर अभियन्ता/टी०एम०सी०/ लाइन झांसी के विरूद्ध उ०म० रेलवे का मुख्यालय प्रयागराज में की थी। मुख्यालय प्रयागराज से शिकायत की जॉच हेतु 22 अप्रैल 2026 को झांसी जाँच अधिकारी आए एवं शिकायत पर जॉच की तथा निर्देशित किया कि उसका पति महावीर प्रसाद कुशवाहा उप मुख्य अभियन्ता/टी०एम०सी०/लाइन झांसी से उनके चैम्बर में मिल कर आयें।

उसके पति जॉच अधिकारी के निर्देशानुसार उनसे मिलने  22 अप्रैल 2026 को लगभग 03:45 बजे गये और अपनी वेतन सम्बन्धित समस्या उनके समक्ष रखने का प्रयास किया किन्तु उन्होने मेरे पति की समस्या सुनने के बजाये अत्यन्त अनुचित एवं अपमानजनक व्यवहार करते हुये कक्ष से बाहर जाने का आदेश दिया। उसके पति के बार-बार निवेदन करने पर भी समस्या सुनने के बजाए आक्रमक रवैया अपनाते हुये उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुये कॉलर पकड़कर मारपीट की तथा जातिसूचक अपशब्दों, का प्रयोग करते हुये जान से मारने की धमकी दी।

उक्त घटना के पश्चात स्थिति बिगड़ते देख मेरे पति द्वार बचाव-बचाव चिल्लाने पर बाहर कार्यालय में उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मेरे पति को बचाया
तत्पश्चात मेरे पति द्वारा डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई जिसकी शिकायत सं0 220, 426,185,64 के अन्तर्गत पुलिस मौके पर पहुँची परन्तु कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी।

उक्त घटना के पश्चात श्री कुशवाहा ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुये उसके पति के विरूद्ध अनुचित प्रशासनिक कार्यवाही करते हुये तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। उन्होंने पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर उप मुख्य अभियन्ता/टी०एम०सी०/लाइन झांसी के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं (विशेषतः एस०सी०/एसी०टी० एक्ट एवं अन्य लागू धाराओं) में तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे मुझे व मेरे पति को न्याय मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here