अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे कार सवार ललितपुर के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 4 घायल

0
198

जालौन संवाद सूत्र। जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोल्हूपुर मोड़ पर सोमवार सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब चालक को झपकी आ गई और सवारियों से भरी का अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गई। इस घटनाक्रम में कार सवार ललितपुर निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार घायलों में से दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। यह सभी अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

संवाद सूत्र के अनुसार, ललितपुर जनपद के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ कार से अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गयी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की उपचार के दौरान मौत हो गई, दो घायल का इलाज जारी है।

कड़ी मशक्कत से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
बताया गया है कि घटनाक्रम के बाद क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घायल करीब एक घंटे तक कार के केबिन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। कार में चालक सहित कुल दस लोग सवार थे। जिसमें से शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज भोड़ेले , देशराज नामदेव और उमेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। दीपक तिवारी, हरिहर मोहन तिवारी, बृजभूषण तिवारी और अंशुल तिवारी की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बृजभूषण तिवारी व दीपक तिवारी ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं, हरिहर तिवारी व अंशुल तिवारी का नाजुक हाल में उपचार जारी है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपडेट जारी है 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here