झांसी। प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा झांसी की कार्यकारिणी का चुनाव डॉक्टर सुधाकर पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी डॉ अजय भाले एवं डॉ एन के जैन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पर्यवेक्षण में सीएमओ कार्यालय सभागार झांसी में संपन्न हुआ।

चुनाव में जनपदीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर केएल रघुवंशी, उपाध्यक्ष डॉ विजयश्री शुक्ला, जिला मंत्री अमरीश कुमार खरे, कोषाध्यक्ष नवल किशोर, संयुक्त सचिव विजयश्री यादव, लेखा संप्रेक्षक अशोक यादव एवं संगठन मंत्री मनोज कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।