गुडबॉय दोस्तो – एक ही साड़ी से बने फंदे पर लटके मिले प्रेमी प्रेमिका के शव

0
147

मुरैना मप्र संवाद सूत्र। मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक प्रेमी युगल ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर साड़ी के फंदों पर एक साथ लटक कर जिंदगी समाप्त कर ली। खुदकुशी से पहले प्रेमी के द्वारा अपने सोशल मीडिया स्टेट्स पर बॉयस रिकॉर्डिंग कर बताया कि वह आत्म हत्या अपनी मर्जी से कर रहे हैं। किसी के दबाव में फांसी नहीं लगा रहे है। ‘‘लिखा गुडबॉय दोस्ती’’ और दोनों ने एक ही साड़ी के 2 सिरों से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सोमवार की सुबह शव मिलने पर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

क्या है मामला
देवगढ़ थाने के छत्तरपुरा गांव निवासी 21 वर्षीय योगेश उर्फ धोनी शर्मा व गांव की ही 19 वर्षीय अंजली एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन लड़का ब्राह्मण और लड़की कुम्हार जाती के होने के कारण परिवार जनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इससे दोनों परेशान रहते थे।

दोनों ने रविवार रात एक ही साड़ी के दो छोरों से आम के पेड़ पर एक साथ फांसी लगा ली। सुबह खेती किसानी के लिए ग्रामीण जब गांव के बाहर निकले तो दोनों का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस के द्वारा दोनों के शव को उतार कर पोस्टमार्टम हेतु मुरैना भेजा गया। इस घटनाक्रम से गांव में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here