कांग्रेसियों ने शहर की समस्याओं पर नगर निगम अफसरों से की चर्चा 

0
18

झांसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में अपर नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिन प्रमुख मुद्दों को उठाया गया उनमें प्रमुख रूप से

1. प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का विरोध
नगर निगम द्वारा प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस शुल्क में अत्यधिक वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त/स्थगित करने तथा व्यापारी संगठनों के साथ संवाद कर न्यायसंगत एवं व्यावहारिक शुल्क संरचना निर्धारित करने की मांग की गई। यह भी कहा गया कि यह वृद्धि छोटे, लघु एवं मध्यम व्यापारियों पर असंगत आर्थिक बोझ डालने वाली है।

2. शहर में बढ़ती जाम की समस्या का समाधान
इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा एवं मंडी क्षेत्र में लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इसके स्थायी समाधान हेतु विशेषज्ञों द्वारा ट्रैफिक सर्वे, AI आधारित ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली, अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा आवश्यकता अनुसार फ्लाईओवर/अंडरपास जैसे दीर्घकालिक उपाय लागू करने का सुझाव दिया गया।

3. झांसी में पर्यटन विकास हेतु समेकित योजना
झांसी की ऐतिहासिक एवं पर्यटन क्षमता को ध्यान में रखते हुए शहर को “वन-डे टूरिस्ट डेस्टिनेशन” के रूप में विकसित करने पर बल दिया गया। इस हेतु रेलवे स्टेशन/प्रस्तावित एयरपोर्ट से झांसी किला, रानी महल, लक्ष्मी ताल एवं पहूज नदी तक एक पर्यटन कॉरिडोर विकसित करने, मार्गों का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव रखा गया।

4. आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन एवं सेवा शर्तों में सुधार के तहत नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने, “समान कार्य के लिए समान वेतन” के सिद्धांत को लागू करने तथा उनकी सेवा शर्तों में पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल एवं अधिकारियों के बीच हुई चर्चा सकारात्मक एवं सार्थक रही तथा अधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज रिछारिया, इदरीश खान, मामूद चौधरी, प्रिंस कटिहार, वैभव बट्टा, कुलदीप यादव, मनोज तिवारी, संकल्प अग्रवाल, सोम त्रिवेदी, राजेश रानी, मोहम्मद शाहनवाज खान, मनोज सोनी, संजय गुप्ता, महबूब सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here