मिष्ठान के साथ झालमुड़ी भी वितरित हुई
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच बंगाली मिठाई एवं झालमुड़ी वितरित की गई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। साथ ही आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “4 मई ममता गई” के नारों से कार्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता सरकार के शासन से त्रस्त हो चुकी थी। वहां लंबे समय से अराजकता और गुंडाराज का माहौल था। जनता ने इस बार स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जनसेवा और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, पांडुचेरी, असम में सनातन विचारधारा और राष्ट्रवाद की विजय हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत उन शक्तियों की हार है जो महिलाओं का अपमान करती हैं और समाज में भय एवं अस्थिरता का वातावरण बनाती हैं।
कार्यक्रम में सदर विद्यायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा,MLC रामतीर्थ सिंघल, mlc रमा निरंजन, विधायक गरौठा जवाहर राजपूत, राम नरेश तिवारी, चित्रा सिंह जमुना कुशवाहा, मुकेश मिश्रा, मनमोहन गेडा, विकास कुशवाहा, अरविन्द राजपूत, मनू सिंह, रानु देवालिया, संजीव अग्रवाल लाला, कपिल वर्सेनिया, अमर सिंह, अभिषेक जैन, संजय पटवारी, देवेन्द्र दुबे, विनीत खटीक, मीनू राजावत, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल, शैलेन्द्र परमार, हेमन्त पंचाल, चेतन ओझा, उमाशंकर राय, कमलेश परिहार, सुरेंद्र सिंह पाल,
के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।












