स्टेशन पर 20.546 किग्रा गांजा सहित अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

0
9

झांसी । जीआरपी व आरपीएफ डिटेक्टिव विंग ने रेलवे स्टेशन पर चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 25 हजार रुपए से अधिक कीमत का गांजा बरामद कर लिया। यह गांजा रायपुर से लाकर दिल्ली ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी के नेतृत्व में गठित जीआरपी टीम व आरपीएफ डिटेक्टिव विंग ने रेलवे स्टेशन झांसी सर्कुलिंटिग एरिया से एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम तुलसी दास शुक्ला निवासी हाउस नं0 4 स्ट्रीट नम्बर 5 सीआरपी कैम्प बिहारीपुर एक्सटेन्स, बिहारीपुर, उत्तर पूर्व दिल्ली मूल पता बिलाड़ी थाना हरैया जिला बस्ती, वर्तमान पता रामपारख गौरव सिटी लोनी थाना ट्रोनिका सिटी राम पारख गाजियाबाद है। इसके पास से 20.546 किग्रा गांजा बरामद किया गया। उसने बताया कि यह गांजा रायपुर से लाकर दिल्ली में जाकर एक अज्ञात व्यक्ति को बेच देता हूं। उसने बताया कि उसे रायपुर में एक लड़की ने गांजा लाकर दिया था। गांजा के इस धंधे में पकड़े जाने के डर से कोई अपना नाम नहीं बताया।

इस टीम को मिली सफलता

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, मुख्य आरक्षी अमित तिवारी, वीर विक्रम सिंह, आरक्षी भाष्कर शुक्ला, अनिल कुमार व आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग के सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार, मुख्य आरक्षी तौफीक खान, आरक्षी सुरेन्द्र सिंह विष्ठ, गुरमीत सिंह व दशरथ सिंह शामिल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here