झांसी। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना रक्सा पुलिस द्वारा 5 मई को ग्राम अठोदना पठारी तिराहा थाना रक्सा जनपद झांसी क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर चार पहिया गाड़ी में रखी अंग्रेजी शराब की विभिन्न कंपनियों की 256 बोतल, एक तमंचा, कारतूस, 1,32,550/- रुपये व 03 मोबाइल बरामद कर लिए।
पकड़े गए आरोपी के नाम भूपेन्द्र सिंह यादव पुत्र गोविन्द सिंह यादव गोविन्दगंज पठ्ठापुरा थाना कोतवाली दतिया म०प्र०, विष्णु सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बुराबई थाना डींग जनपद डींग राजस्थान बताए गए हैं। यह दोनों गाड़ी संख्या UP 93 BR 6688 से अवैध शराब की खेप ले जा रहे थे। ग्राम अठोदना पठारी तिराहा थाना रक्सा जनपद झाँसी में पुलिस घेराबंदी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 1,32,550/- रुपये व 03 मोबाइल तथा विभिन्न कंपनियों की 256 बोतलों में कुल 79.425 लीटर अवैध शराब बरामद कर ली। आरोपी के विरुद्ध धारा 60 (1)/72 आबकारी अधिनियम व 109 (1) बी0एन0एस0 व 3/25/28 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिवसागर सिंह चौकी प्रभारी डोगरी थाना रक्सा, उप निरीक्षक अंकुश चौहान, का0 924 उमेश कुमार, सुयश दीक्षित, रि0का0 विजय प्रताप थाना रक्सा झाँसी शामिल रहे।













