उपभोक्ता देवो भव: कहने वाले उपभोक्ताओं पर लगे मुकदमा वापिस लें : प्रदीप जैन आदित्य

0
7

झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेसजनों की एक बैठक हुई जिसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा प्री पेड स्मार्ट मीटर पोस्ट पेड किये जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया करते हुये कहा गया कि यह जनता के संघर्ष की जीत है। बैठक में उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का भी धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि ‘ उपभोक्ता देवो भव: ‘ कहने वाले ऊर्जा मंत्री सबसे पहले इस जनआन्दोलन में शामिल उन क्रांतिकारी महिलाओं पर से तत्काल मुकदमे वापिस लें।

बैठक में कहा गया कि प्री पेड स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड किये जाने एवं माह के अंत में भुगतान की घोषणा तो की गई है लेकिन उपभोक्ताओं के सामने कई सवाल खड़े हो गये है? जिनका जबाब जनता जानना चाहती है कि बिल तो इसी मीटर से बनाये जायेंगे जो कि स्पीड से चलते है और अत्यधिक बिल आता है। रीडिंग का काम तो सर्वर द्वारा ही किया जायेगा जिससे सही बिल आने में संदेह है। इसलिए मीटर को पोस्ट पेड करने के साथ ही मीटर रीडिंग दिखना चाहिये और माह के अंत मे मीटर रीडर द्वारा बिल बनाने की व्यवस्था की जाये क्योकि गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के पास स्मार्ट फोन नही है। वह कैसे एस एम एस और बिल कैसे देखेगा। पूर्व में जो अधिक पैसा बिल के रुप में लिया जा चुका है उसे उपभोक्ताओं को वापिस किया जाये। वक्ताओं ने कहा कि झांसी में बिजली सुधार में पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किये गये लेकिन स्थिति जस की तस है। बिजली की कटौती से जनता परेशान है।

इस मौके पर शंभू सेन, अखिलेश गुरुदेव , हरिओम श्रीवास,अनिल रिछारिया, शैलेंद्र कुमार शीलू, नीरज सिनौरिया, सोम त्रिवेदी, पवन राज, रोवेश खान आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास ने की। संचालन अमीर चंद आर्य ने और आभार दिनेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here