झांसी। झांसी रेल मंडल ने राजस्व अर्जन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान बनाया है। झांसी मण्डल यात्री सुविधाओं के उच्चीकरण के साथ-साथ रेल राजस्व में बढोत्तरी के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है।

 मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में समस्त आय स्रोतों से रु.1724.70 करोड़ का आय अर्जन किया जो की पिछले वर्ष 2021-22 में अर्जित रु.1387.43 करोड़ से 24.31 प्रतिशत अधिक होने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि है | मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में निरंतर श्रम करते हुए मंडल द्वारा राजस्व अर्जन के नए-नए  स्रोत स्थापित करते हुए यह उपलब्धि दर्ज की है |

यह उपलब्धि इस सन्दर्भ में और भी उल्लेखनीय हो जाती है जब झाँसी मंडल को प्राप्त वार्षिक लक्ष्य रु.1516.05 करोड़ के सापेक्ष में मंडल द्वारा 1724.70 करोड़ का राजस्व अर्जित कर लक्ष्य से 13.76 प्रतिशत से अधिक आय अर्जन कर दिखाया है | माह मार्च-23 में कुल  रु.134.58 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो की पिछले वर्ष सामान अवधि में प्राप्त कुल रु.133.06 करोड़ से 1.14 प्रतिशत अधिक है |