झांसी। झांसी नगर निगम चुनाव हेतु भाजपा के महापौर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य का केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी झांसी एवं पूर्व महापौर आगरा एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ,विधायक रवि शर्मा ,विधायक राजीव सिंह पारीछा, पूर्व महापौर किरण वर्मा, निवर्तमान महापौर रामतीर्थ सिंघल ,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, रामनरेश तिवारी ,झांसी प्रभारी संत विलास शिवहरे ,सुधीर सिंह ,संजीव सिंह ऋषि, जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मनु सिंह ,प्रदीप सरावगी, मोहन सिंह यादव, अमित साहू आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चुनाव संयोजक संतोष सोनी ने किया। प्रारंभ में प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी के मेयर सहित पार्षदों की जीत निश्चित ही है। जिस प्रकार जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को अब तक मिलता चला आ रहा है निकाय चुनाव में भी भरपूर मिलेगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह जिस प्रकार दिख रहा है मुझे विश्वास है भाजपा सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर सफल होगी और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत भी सफल होगी हमको केवल महापौर ही नहीं वार्ड भी जीतने होंगे कारण हर बूथ तक हमारी रणनीति तय है संगठन हर बूथ जीतेगा हर वार्ड जीतेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हमारे मंडलों की बैठकें भी आयोजित की गई। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में अतुल जैन बंटी, नंदकिशोर भीलवारे, मनोज गुप्ता ,अमित श्रीवास्तव, रोहित गोठनकर, ऋषि सैनी ,अभिषेक जैन, संजीव अग्रवाल लाला ,अंकुर दिक्षित ,दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, सौरव मिश्रा, अनुज निखरा, दिनेश प्रताप सिंह बंटी बुंदेला आदि सहित पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।