विधायक रवि शर्मा की पहल रंग लाई, प्रीपेड व्यवस्था समाप्त

0
15

विधायक ने एक माह पूर्व लिखा था सीएम को पत्र

झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने स्मार्ट बिजली मीटर की प्रीपेड व्यवस्था से परेशान आम जन मानस की समस्या व इससे उपजे आक्रोश को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ओर ऊर्जा मंत्री को एक माह पूर्व पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की थी।

विधायक की यह पहल रंग लाई। जनता की परेशानी व समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री ने बिजली के स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था को समाप्त कर पोस्टपेड व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। सरकार द्वारा लिए गए जनहित के इस निर्णय पर नगर विधायक ने मुख्यमंत्री ओर ऊर्जा मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

गौरतलब है कि पिछले माह 16 अप्रैल को नगर विधायक रवि शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मार्ट मीटर के कारण लोगों को हो रही समस्याओं के सम्बन्ध में पत्राचार किया था। सोशल मीडिया में यह पत्र प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जनहित की उक्त समस्या पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सरकार का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय लिया है। इससे जनता ने राहत महसूस की है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार –

1. प्रीपेड व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।

2. सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।

3. जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या व्हॉटसऐप पर भेजा जाएगा।

4. हर महीने की 10 तारीख को बिल प्राप्त होगा और भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा।

5. पिछली बकाया राशि 10 आसान किश्तों में जमा करने की भी सुविधा।

नगर विधायक की इस जनहित की पहल की शहर भर में सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here