झांसी। 1 मई मजदूर दिवस पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन की ई एम एस 2 स्टोर ब्रांच झांसी में कॉ शशी कपूर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की गई। इस दौरान बताया गया कि कार्य के घंटे निर्धारित कराने के लिए शिकागो में की गई हड़ताल में आज ही के दिन कई श्रमिक साथी शहीद हुए थे उनकी याद में यह दिवस श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वक्ताओं ने मजदूरों की स्थिति और मजबूत हो इस पर विचार रखे, ओ पी एस बहाल कराने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंडलीय, शाखा पदाधिकारी, सी सी, ए जी सदस्यों सहित सक्रिय साथी उपस्थित रहे संचालन शाखा सचिव कॉम जगत पाल सिंह यादव ने किया।

इसी तरह नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन ई.एम.एस.-1 कारखाना झाँसी के तत्वाधान में बेंजामिन पार्क में मुख्यालय मण्डल मंत्री काॅ. संदीप सिन्हा के मार्ग दर्शन में केन्द्रीय उपाध्यक्ष ऊषा सिंह के मुख्य अतिथि में कारखाना शाखा के अध्यक्ष काॅ. आशीष नायक एवं शाखा मंत्री काॅ. के. मुरलीधर अय्यर के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया।
मण्डल मंत्री संदीप सिन्हा ने मजदूर दिवस के बारे में विस्तार से बताया। शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की 01 मई को मजदूर दिवस विश्व के लगभग 80 देशो में मनाया जा रहा है। शाखा मंत्री काॅ. के. मुरलीधर अय्यर नें जाॅन बेंजामिन के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपने साथियों को मजदूर दिवस की शुभकामनायें दी।
शाखा अध्यक्ष काॅ. आषीष नायक नें बताया कि साथियों को जागरुक करनें, उन्हे शिक्षित करनें के लिये इस दिवस का आयोजन किया जाता है, इस दिन हम अपनें मजदूर साथियों के अथक योगदान, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष उषा सिंह, मुख्यालय मण्डल के उपाध्यक्ष हरि शंकर यादव, मु. म. सहा. सचिव गोपाल रायकवार, जी.एस. शर्मा, EMS-1शाखा मंत्री के. मुरलीधर अय्यर, शाखा अध्यक्ष आशीष नायक, कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार परिहार, शाखा संयुक्त सचिव परवेज अहमद, ऋषिमोहन पाण्डे, युसुफ खान, चन्दन सिंह यादव, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, रामकुमार विश्वकर्मा, यूथविंग सचिव ब्रजभूषण शाक्य, महिला विंग अर्चना वर्मा , प्रदीप कुमार शुक्ला, निखिल श्रीवास्तव, संजीव सिंह तोमर, अभिषेक रायकवार, जितेन्द्र वर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, मदन लाल, के.के. निरंजन, जिया आलम, सुदामा राय, जयसिंह सचान, हरिकिशन वर्मा, रामकुमार विष्वकर्मा, मुष्ताक खां, रमेश वर्मा, सोनू आदि उपस्थित रहे। अंत मे शाखाध्यक्ष काॅ. आशीष नायक ने आभार प्रकट किया।