बबीना पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित गिरफ्तार 

0
49

चोरी गए मॉनीटर, की-बोर्ड, माउस, सीपीयू, यूपीएस व अडैप्टर बरामद

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना बबीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व सरकारी स्कूल में हुई चोरी के मामले में विवेक प्रजापति उर्फ शाका पुत्र आशाराम प्रजापति निवासी- ग्राम बुढ़पुरा, थाना- बबीना, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 दिन पूर्व सरकारी स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़ कर की गई चोरी का 1 मॉनीटर Acer मय स्टैण्ड, 01 की-बोर्ड, 01 माउस तथा 01 सीपीयू मय पावर केबिल तथा 01 यू०पी०एस मय अडैप्टर बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 नकुल सिंह व श्याम सिंह, का0 विनोद कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सिंह थाना बबीना जनपद झाँसी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here