नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर 

0
20

शादी घर में पसरा मातम 

ललितपुर (संवाद सूत्र)। जिला ललितपुर के तालबेहट कोतवाली अंतर्गत हर्षपुर नहर में सुबह नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई जबकि डूबने से बचाए गए दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मध्य प्रदेश के प्राणपुर से अपनी रिश्तेदारी में हर्षपुर आए थे। इस घटना से शादी वाले घर में मातम छा गया है।

मध्यप्रदेश के चंदेरी क्षेत्र निवासी युवक तालबेहट के ग्राम हर्षपूर शादी के निमंत्रण कार्ड देने के लिए आए थे। इस दौरान गांव के पास से निकली राजघाट नहर में सभी लोग नहाने के लिए पहुंचे। नहाते समय अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर कर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी चारों भी नहर में कूद गए, किंतु इस दौरान सभी डूबने लगे।

युवकों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को बचा लिया गया जबकि तीन की मौत हो गई है। दोनों युवकों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। यहां घायलों की हालत उन्हें देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है

यह हुए हादसे का शिकार
इस घटनाक्रम में चंदेरी के प्रानपुर निवासी 30 वर्षीय मिथुन पुत्र नारायण, वस्त्रावन निवासी 22 वर्षीय धीरज पुत्र मनीराम, प्राणपुर निवासी 20 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र कपूर सिंह की नहर में डूबने से मौत हो गई है। जगदीश पुत्र सरमन एवं राजकुमार पुत्र मनीराम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here