झांसी। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन लाइफ पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया | अभियान का उद्देश्य सभी उपस्थित यात्रियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करना रहा |

स्टेशन डायरेक्टर सीमा तिवारी एवं जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व मे एकत्रित मिशन लाइफ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली प्लेटफार्म क्रमांक 02/03 से प्रारम्भ होकर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म का भ्रमण करते हुए आरक्षित लौंज पर पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित शपथ दोहराने के साथ समाप्त हुई | इस दौरान उत्तर मध्य रेल झांसी के स्काउट एवं गाइड से प्रदीप पाण्डेय, आशीष, अरिबा, ख़ुशी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे |

जनसंदेश यात्रा में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक श्री प्रदीप सुडेले, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज तिवारी, खानपान निरीक्षक श्री सुशील अग्रवाल, स्टेशन रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति सदस्य जगमोहन बडोनिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा जनसंदेश यात्रा का संचालन किया  |