झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन कारखाना शाखा झाँसी में रेल सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह काॅ. आशीष नायक की अध्यक्षता और संयुक्त शाखा मंत्री काॅ. परवेज अहमद के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यालय मण्डल उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह शामिल रहे।

इस दौरान सेवा निवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि के.पी. सिंह ने कारखाना झाँसी में हो रहे निजीकरण पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किये और साथियों से संस्थान को बचाने की अपील की। काॅ. राजा भैया ने रेल सेवा निवृत्ति होने वाले सभी साथियों के जीवन पर प्रकाश डाला। काॅ. ऋषिमोहन पाण्डे ने साथियों से निजीकरण के कार्यो में सहयोग न करने की जोरदार अपील की जोकि निजीकरण संस्थान और संगठन दोनों के लिये घातक है।

इस अवसर पर मुख्यालय मण्डल उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, खेमचन्द्र, शाखा अध्यक्ष आशीष नायक, कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार परिहार, शाखा उपाध्यक्ष राजा भैया, अनिरूद्व सिंह, अरविन्द कुमार मीना, शाखा संयुक्त सचिव परवेज अहमद, ऋषिमोहन पाण्डे, युसुफ खान, राजेश कुमार खरे, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, यूथ विंग सचिव ब्रजभूषण शाक्य, महिला बिंग से अर्चना वर्मा, भवानी शंकर, निखिल श्रीवास्तव, जितेन्द्र वर्मा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, मान सिंह यादव, पंकज पाण्डे, संजय बनोरिया, जयसिंह सचान, जीशान, मदन, भरत करौसिया, महेन्द्र राय आदि उपस्थित रहे।