झांसी। जेठ के जबरन दुष्कर्म की शिकायत बहू ने सास व पति से की, किन्तु उसे गंभीरता से लेना तो दूर आरोपी को पाक साफ बता कर पीड़िता को चुप रहने पर मजबूर कर दिया। इससे दुष्कर्मी जेठ के हौंसले बुलंद हो गये और फिर वह जब भी मौका पाता बहू के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व जेठ द्वारा किए जा रहे दुष्कर्म को पीड़िता के पति ने देख लिया। इसका परिणाम यह हुआ कि पीड़िता को दोषी ठहरा कर उसका उत्पीड़न व उपेक्षा शुरू हो गई। इससे परेशान हो कर पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए जेठ के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

मुहल्ला कुरेचानाका निवासी महिला ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शादी के बाद जबसे ससुराल आई तभी से जेठ उस पर गलत नीयत रखे हुए है। किसी न किसी बहाने अक्सर उसे कमरे में बुलाकर उसका हाथ पकड़ लेता, कभी अश्लील हरकत कर कहता मेरे साथ रहो मजे करोगी। दो बच्चे होने के बाद भी जेठ की नीयत नही बदली और उसे खर्च पानी को पैसा देने लगा। महिला के अनुसार उसने जेठ की अश्लील हरकतों की शिकायत पति व सास से की तो उन्होंने जेठ का पक्ष लेकर कहा कि वह ऐसा कर ही नही सकता।

इससे जेठ के हौंसले बुलंद हो गये और करीब छह माह पूर्व घर में एकांत देख उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ जेठ मौका देख दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व दोपहर में एकांत देख जेठ जब उससे दुष्कर्म कर रहा था तभी उसका पति आ गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख कर पति ने उसकी मारपीट कर दी और जेठ के साथ रहने को कहा। इस मामले में जब जेठ से कहा तो उसने पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में पीड़िता कहीं की नही रही। परेशान होकर महिला ने कोतवाली की शरण ली जहा दिए प्रार्थना पत्र में जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।