झांसी। सुपरवाइजर प्रशिक्षण केन्द्र झांसी में 12 व 13 जून को दो दिवसीय संरक्षा सेमिनार (Safety Seminar) का आयोजन किया जा रहा है। सुपरवाइजर प्रशिक्षण केन्द्र में कार्यस्थल पर संरक्षा व सुरक्षा के संबंध में चालू लाइन के पास मशीनरी का उपयोग; स्टाफ व ट्रैक की सुरक्षा ; ओएचई क्षेत्र में कार्य के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। सेमिनार में वर्क साईट पर कार्य करने के दिशा – निर्देशों के बारे में सुपरवाइजर्स को समझाया गया एवं उनके ज्ञान की परख भी की जा रही है।

संरक्षा सेमिनार को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष सहित सभी विभागों के प्रमुखों द्वारा संबोधित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मियों/पर्यवेक्षकों के सीधा संवाद किया गया। और ड्यूटी संबंधी संरक्षा के बारे में सवाल जवाब भी किए गए। 12 जून की सेमिनार में मंडल, आर वी एन एल, निर्माण विभाग के विभिन्न कांट्रेक्टर यूनिट के 120 पर्यवेक्षक और कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) विवेक मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) आर डी मौर्या, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) शोभनाथ, Sr DSTE अमित गोयल, Sr DEE/ओपी अशोक प्रिय गौतम, Sr DEE/TRD मयंक शांडिल्य, Sr DSO अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) आई पी एस यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (नार्थ) सुधीर कुमार, SrDPO ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।