नव बधु के आगमन पर डांस में हर्ष फायरिंग में गोली से दूल्हे के चाचा की मौत

0
95

खुशियों पर लगा ग्रहण, गांव में सन्नाटा पसरा

झांसी। भतीजे की बरात लौटकर आई और बहू के आगमन की खुशी में डीजे पर परिजन डांस कर रहे थे तभी हर्ष फायरिंग हुई और गोली दूल्हे के चाचा के पेट में लगने से हुई मौत से खुशियों पर ग्रहण लग गया।

यह हादसा जिले के बडागाँव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ढिमरौनी में घटित हुआ। ढिमरोनी निवासी गोपाल यादव के भतीजे की बीते रोज बरात गई थी। शुक्रवार को बहू की विदा कराने के बाद बरात वापस ढिमरौनी पहुँची। यहाँ परिजन डीजे और गाजे-बाजे के साथ बहू के स्वागत डांस कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मौके पर गोपाल यादव ने तमंचा से हर्ष फायर करने का प्रयास किया। कई बार के प्रयास के बाद भी जब फायर नहीं हुआ तो उसने तमंचा को नीचे करके उसमें से कारतूस निकाल कर ठीक से लगाने लगा तभी उसका चचेरा भाई महेश चन्द्र आया और उसने तमंचा लेने का प्रयास किया। महेश का कहना था कि वह तमंचे से फायर कर लेगा, मगर गोपाल नहीं माना।

तमंचा लेने के प्रयास में अचानक गोली चली और महेश के पेट में जा धँसी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में महेश को मेडिकल कॉलिज लाया गया। यहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आरोपी गोपाल यादव मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here