झांसी। झांसी में आईपीएल सट्टा के सिंडिकेट के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में 08 मई को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आन लाइन सट्टा खेलने वाले अभियुक्त सोहन यादव उर्फ सोनू पुत्र उद्धम सिंह यादव निवासी गोविंद नगर हंसारी थाना प्रेमनगर जनपद झांसी को न्यू गोविंद नगर मोहल्ले में स्थित बंगरिया से श्रीनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 1 मोबाइल बरामद किया जिस पर आनलाईन सट्टा की 04 वेबसाईट EVENT-SGP.BIDDER.KAYZEN.IO. PARIMATCH.COM, TVSPRO99.COM, PIXO7.CO के माध्यम सट्टा खेलना पाया गया। उक्त अभियुक्त के वालेट में आनलाइन सट्टा से सम्बन्धित कुल 500 चिप्स/क्वाइंस मौजूद है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल संख्या UP93BS3763 बिना प्रपत्र के बरामद हुई जिसे धारा 207 mv act के तहत शीज किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना प्रेमनगर पर धारा 13 जुआ अधिनियम व 112 (2) bns के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
पूँछताछ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में संचालित वेबसाइट EVENT-SGP.BIDDER.KΑΥΖΕΝ.ΙΟ. PARIMATCH.COM, ठTVSPRO99.COM, PIXO7.CO के संबंध में बताया कि वह एजेन्ट है और वह तीन अन्य लोग शिवम राय, मोन्टी झाँ, जगवीर उर्फ जम्मी के माध्यम से सट्टा खेलता था एवं पैसों का लेन देन इन्हीं तीनो लोगों के माध्यम से करता था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – प्र०नि० तुलसीराम पाण्डेय, उ0नि0 श्री आशीष धामा चौकी प्रभारी हंसारी, उ0नि0 श्री रविकान्त शुक्ला, का0 देवेद्र कुमार थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी।














