विभिन्न जनपदों के मल्लखंभ खिलाड़ियों ने झांसी में दिखाया दमखम

0
3

राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता एवं मल्लखम्ब सेंटर का शुभारंभ

झांसी। राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता एवं नये मल्लखम्ब सेंटर का विधिवत उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि शिवकुमार भार्गव विभाग संघ चालक, विशिष्ट अतिथि पवन सरावगी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, रवि पांडे उप प्रबंधक, रमाकांत सचान अध्यक्ष प्रबंध समिति, महेश नगाइच महामंत्री बाल कल्याण समिति, कुंज बिहारी गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता, अतिथि राजीव त्रिपाठी पूर्व अध्यापक, देवेंद्र नगरिया, मनोज गुप्ता, के के गुप्ता प्रबंधक, राजेंद्र पटेरिया, श्याम सुंदर पाठक, प्रदीप खर्द ,प्रतियोगिता व्यवस्थापक नीता अवस्थी के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार ने की। अतिथियों का स्वागत संजीव सरावगी प्रबंधक विद्यालय प्रबंध समिति, गौतम बुध नगर राजकुमार आर्य मेरठ, अभिषेक बुलंदशहर, भूपेंद्र शर्मा अलीगढ़, निपुण गुप्ता आगरा, अभिषेक कुमार ललितपुर, पुष्पेंद्र मुजफ्फरनगर, योगेश पाल कानपुर देहात, अवनीश एटा, दिव्यम कुमार, धीरज वर्मा, अरुणा द्विवेदी प्रधानाध्यापिका आदि ने किया।

इस अवसर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता शाहजहांपुर आदित्य आर्य, सूरज आर्य का विशेष सम्मान किया गया। एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरावगी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा तीसरे मल्लखम्ब केंद्र का उद्घाटन किया गया। पहला सेंटर द न्यू एरा पब्लिक स्कूल, दूसरा सेंटर राम इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकेडमी गुलाम गौस खां पार्क एवं तीसरा सेंटर सरस्वती विद्या मंदिर नारायण बाग में स्थापित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता संचालक अनिल कुमार पटेल ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय निर्णायक हेमंत सिंह परिहार, सूरज निगम, अभिषेक कुमार, रणजीत सिंह परिहार एवं इंटरनेशनल रेफरी बृजेश द्विवेदी के द्वारा प्रतियोगिता की बारीकियां देखते हुए निर्णय लिए जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन संजीव कुमार त्रिपाठी ने किया। आभार व्यक्त अनिल कुमार पटेल ने किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में 8 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में आरुषि राज प्रथम झांसी, गौरी द्वितीय आगरा, पूर्वी कुशवाहा तृतीय झांसी, 12 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में पूर्वी कुशवाहा प्रथम झांसी, आरवी सिंह दिव्तीय झांसी, अनंतिका वर्मा तृतीया झांसी, 8 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में प्रहलाद कुशवाहा प्रथम झांसी ,अपार श्रीवास द्वितीय झांसी, प्रकुल कुशवाहा तृतीय झांसी, 12 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में देव प्रथम आगरा, शुभम द्वितीय झांसी ,विराज तृतीय झांसी,14 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग रोप मल्लखंब में रौनक कुशवाहा प्रथम झांसी, शिवा द्वितीय आगरा, दक्ष खत्री तृतीय आगरा, 14 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग पोल मल्लखंब में यश रैकवार प्रथम झांसी, रौनक कुशवाहा द्वितीय झांसी, आयुष पवार तृतीय ललितपुर,14 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग रोप मल्लखंब में अन्य कुशवाहा प्रथम झांसी, निशि रावत द्वितीय झांसी, खुशी कुशवाहा तृतीय झांसी जबकि 14 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग पोल मल्लखंब में खुशी कुशवाहा प्रथम झांसी, निशि रावत द्वितीय झांसी, अनन्या कुशवाहा तृतीय स्थान झांसी को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here