नवगठित यूथ विंग का सम्मान

झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ झांसी की लोको विद्युत शाखा क्रं 6 की नवगठित कार्यकारिणी तथा नवगठित यूथ विंग का सम्मान समारोह मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह की अध्यक्षता एवं मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल के आतिथ्य, मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह, विवेक चढ्ढा- मंडल संगठन सचिव ,मंडल सहायक सचिव मोहम्मद उमर खान एवं महेंद्र सेन की उपस्थिति में मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया |

इस दौरान शाखा पदाधिकारियों में अनिल कुमार शर्मा- अध्यक्ष, मोहर सिंह-कार्यकारी अध्यक्ष,कमलेश कुमार, पवन राय, राम अवतार मीना- उपाध्यक्ष, अश्वनी गोस्वामी- सचिव,मनोज कुमार यादव, सैय्यद इरफान अली, क्रांति देवी – सहायक सचिव, आर के नायर- संगठन सचिव, शुशील कुमार चौधरी- कोषाध्यक्ष चुने गए |
यूथ विंग लोको विद्युत शाखा के पदाधिकारियों में अनूप अग्रवाल -अध्यक्ष, बृजेन्द्र अहिरवार- कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश जोशी, विवेक गोस्वामी, बालकृष्ण कुशवाहा, आकाश साहू- उपाध्यक्ष, तजेन्द्र सिंह- सचिव, पंकज रायकवार, रवि शाक्या, भारती श्रीवास्तव,पूर्णिमा भगत, आमिर खान- सहायक सचिव, मनीष कुमार मिश्रा- संगठन सचिव, दीपक सेन- कोषाध्यक्ष चुने गए |

सम्मान समारोह में लोको रनिंग, टी आर डी, विद्युत विभाग के साथ साथ विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और सचिव ने भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से इन्द्र विजय सिंह, संजीव नायक, कामता प्रसाद साहू, विक्रम सिंह, सुनील राय, बी के सिंह, एस के सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेमचंद्र मीना, आर सी वर्मा शामिल रहे | अंत में आभार महिला विंग मंडल सचिव आरती तमोरी ने व्यक्त किया |