झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ झांसी मंडल के शाखा नंबर एक (प्रशासनिक व लेखा शाखा) को संघ के संविधान के अनुरूप कार्य नहीं करने पर भंग कर दिया गया है। संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संघ के मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के 20 अप्रैल 23 को लिखे पत्र की अनुशंसा पर महामंत्री आर पी सिंह ने महाप्रबंधक (कार्मिक) को लिखित पत्र 30 मई 23 द्वारा अनुशासनहीनता और शाखा के कोष का लेखा जोखा में अनियमितता के कारण संजीवन राय को शाखा के सचिव पद से हटाया गया था | वर्तमान समय में यह संघ के किसी भी पद पर नहीं हैं | इसके साथ ही शाखा नंबर एक को भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही शाखा का पुनर्गठन किया जाएगा।