मातृ दिवस पर राजेश साहू क्लब द्वारा 51 मातृशक्ति सम्मानित

0
79

झांसी। मातृ दिवस के अवसर पर झांसी महानगर के राजेश साहू क्लब द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमित साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमित साहू ने कहा कि मां का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च होता है। मां ही हमारे जीवन की पहली गुरु होती है, जो हमें संस्कार और सही मार्गदर्शन देती है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के सम्मान से ही समाज मजबूत बनता है।

कार्यक्रम में रचना दुबे, रागिनी, विनीता, मंजु शर्मा, आशी, नीलम, आकांक्षा, निम्मी, दीपाली, पूजा, शैली, सुनीता, समेत क्लब के पदाधिकारी एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश साहू ने व आभार शालिनी साहू ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here