झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झांसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में 09 मई को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रात्रि समय करीब 22.30 बजे संदिग्ध व्यक्ति आकाश चतुर्वेदी पुत्र महेन्द्र चतुर्वेदी निवासी ग्राम चिपलोठा थाना बरुआसागर जिला झाँसी हाल पता नगरिया कालोनी कम्बल मील के पास गीता वर्मा के मकान में किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी से तीन मोबाइल फोन एवं उक्त संदिग्ध व्यक्ति की स्कूटी नं0 UP93CK6747 है पर एक काले रंग का पिट्टू बैग जिस पर अंग्रेजी में adidas लिखा है जिसमें 500 रू0 के नोट के 04 बण्डल जिनमें प्रत्येक में 500 नोट कुल 2000 नोट 10,00,000 रूपये, 200 रू0 के नोट के 04 बण्डल जिनमें प्रत्येक बण्डल में 500 नोट कुल 2000 नोट 4,00,000 रूपये, 100 रू0 के नोट के 02 बण्डल जिनमें प्रत्येक बण्डल में 500 नोट कुल 1000 नोट 1,00,000 रूपये व 1 बण्डल में 500 रू0 के 14 नोट 7000 रू0, 200 रू0 के 107 नोट 21400 रूपये, 100 रू0 के 145 नोट 14500 रूपये, 50 रू0 के 83 नोट 4150 रूपये, 10 रू0 का 1 नोट 10 रूपये कुल 47060 रूपये बरामद हुये जिनका कुल योग 15,47,060/- रूपये है एवं दूसरे हरे रंग के सफेद धारीदार थैले में 500 रू0 के 24 बण्डल जिनमें प्रत्येक बण्डल में 500 नोट कुल 12000 नोट 60,00,000 रूपये व 07 अदद चेक बुक अलग अलग बैंक की व 05 अदद ATM कार्ड भिन्न भिन्न बैंक के बरामद हुये। बरामद नकदी का कुल योग 75,47,060/- रूपये है। बरामद रूपयों के सम्बन्ध में पकड़े गए आरोपी आकाश से पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।
आकाश चतुर्वेदी उपरोक्त से कब्जा पुलिस लिये गये समस्त रूपयें, चेक बुक व atm का विवरण तैयार कर इनकम टैक्स विभाग जनपद झाँसी को जाँच हेतु नियमानुसार रिपोर्ट प्रेषित की गई जिसके क्रम में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारीगण द्वारा आकाश चतुर्वेदी उपरोक्त को व तलाशी से बरामद किये गये समस्त चेक बुक, ATM व मोबाइल फोन को अपनी सुपुर्दगी में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही करने वाली टीम का विवरण –
पुलिस टीम – प्र०नि० रवि श्रीवास्तव, उ0नि0 दीपक तोमर चौकी प्रभारी, उ0नि0 श्री मोहित यादव, हे0का0 नन्द कुमार, का पुष्पेन्द्र सिंह थाना नवाबाद जनपद झाँसी
आयकर विभाग टीम – वीरेश कुमार (आयकर निरीक्षक जनपद झाँसी), दिनेश कुमार (कार्यालय अधीक्षक आयकर विभाग जनपद झाँसी)














