झांसी। रेल मंत्रालय के आदेश से उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर दीपक कुमार सिन्हा को नार्थ फ्रंटियल रेलवे से स्थानांतरित किया गया है। फिलहाल झांसी मंडल रेल प्रबंधक रहे आशुतोष प्रतीक्षा सूची में हैं। इन्हें नई तैनाती नहीं दी गई है।