जीआरपी थाने में महिला की रिपोर्ट दर्ज, चैकिंग स्टाफ को थाने में बैठाया
झांसी/भोपाल। 6 मई को गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में चैकिंग के दौरान एसी कोच में बेटिकट यात्रा कर रही एक महिला और टिकट चेकिंग स्टाफ के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में महिला यात्री और टिकट चेकिंग स्टाफ एक दूसरे पर बदतमीजी करने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में महिला ने भोपाल में टिकट चेकिंग स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज करा दिया जबकि चेकिंग स्टाफ की रिपोर्ट नहीं लिखी गई और उसे थाने में बैठाए रखा गया। इस मामले में झांसी मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने भोपाल के जीआरपी के एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि महिला यात्री ने उसके साथ मारपीट और छीना-झपटी की है।
इस मामले में टीटीई नईम खान ने पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गाडी सं० 22538 में 6 मई को ईटारसी से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य कोच सं० बी-3. बी-4,, बी-5, वी-6, बी-7. में कार्यरत था। टिकट चैकिंग के दौरान एक महिला श्रीमती सुशीला देवी बिना टिकट यात्रा करती पायी गयी थी। उसने टिकट बनवाने का आग्रह किया लेकिन महिला ने मना कर दिया, बहस करने लगी और बहस करते हुये उसे थप्पड मार दिया।
इस दौरान छीना छपटी करते हये उसकी सरकारी किताब BFT’ No. F351375 व F35/376 फाड दी और सरकारी कैश के कुछ पैसे गिर गये। धक्का मुक्की के दौरान उसने अपना बचाव किया व महिला के बिना टिकट यात्रा और थप्पड़ मारने की सूचना CCORBhopal को 14:25 – 14:32 पर दे दी क्योंकि ‘नेटवर्क की समस्या थी।
इस सूचना पर जी०आर०पी० / आर०पी०एफ० आर०के०एम०पी० गाड़ी पर आयी और मुझे उतार के जी०आर०पी० थाना ले गयी और न ही उसका मेमो लिया और न ही महिला यात्री की बिना टिकट रसीद बनवायी, उल्टा उसके खिलाफ महिला यात्री द्वारा मारपीट का झूठा मुकदमा लिखवा दिया। इतना ही नहीं उसे थाना जीआरपी में 15:00 बजे से 2325 बजे तक बैठा कर रखा और उससे महिला के खिलाफ एक आवेदन ले लिया पर मुकदमा कायम नहीं किया। उसने आरोपी महिला यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की अपेक्षा की है।














