देशी शराब की दुकान हटाने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

0
71

– सभासद व क्षेत्रवासियों ने डीएम को दिया ज्ञापन

झांसी। शहर के घनी आबादी वाले वार्ड नं. 19 के भाजपा सभासद अरविन्द खटीक के नेतृत्व में क्षेत्रीय वाशिंदों ने लक्ष्मी गेट क्षेत्र में स्कूल व मंदिरों के पास मानकों के विपरीत चल रही देशी शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि रोटरी पब्लिक स्कूल, रामजानकी मंदिर, दक्ष प्रजापति समाज मंदिर, कबीर पंथी मंदिर व प्राचीन हनुमान मंदिर के पास दबंगों द्वारा अवैध रूप से दुकान संचालित की जा रही है। दुकान के कारण शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और महिलाओं का निकलना मुश्किल है। अराजक तत्व गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।सभासद का आरोप है कि कई महीनों से आंदोलन के बावजूद प्रशासन ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। इनकी हरकतों से दर्जनों घर उजड़ चुके हैं।

ज्ञापन में दुकान तत्काल हटवाने और संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद आशीष रैकवार, लीला रावत, मंजू, भवानी, कमला, शांति, सरोज, संगीता, ममता, बीना, उषा, चंदा, अज्जू, भवानी जोशी, मुन्नी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here