अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसदों व छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतला फूंका

0
19

बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनवाने में सहयोग नहीं करने पर भड़का आक्रोश

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसद एवं छप्पन विधायकों का सामूहिक पुतला फूंका गया। सांसद एवं विधायकों के पुतले इस कारण फूंके गए क्योंकि ये सभी जनप्रतिनिधि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के विरोधी है। इनमें से कोई भी जनप्रतिनिधि बुंदेलखंड राज्य निर्माण आन्दोलन का तनिक भी सहयोग नहीं करते है। किसी भी जनप्रतिनिधि के मूंह से बुंदेलखंड का बु भी अपने नेताओं के सामने नहीं निकलता।

जैसा कि सर्वविदित है, कि देश में प्रारम्भ हो चुकी जनगणना के उपरान्त आगामी परिसीमन (डिलीमिटेशन) के माध्यम से लोकसभा सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि (लगभग 50%) होने की संभावना है इसी के साथ विधानसभाओ में भी पचास प्रतिशत की वृद्धि की जाए ताकि बढ़ती जनसंख्या को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष बुंदेलखंड राज्य निर्माण जल्द किए जाने का दबाव बनाने में यदि असफल होगे तो आगामी चुनावों में बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता इनको चुनाव में हरा कर केंद्र सरकार को अपनी भावनाओं से अवगत करवाने का कार्य करेगी।

जिन नौ सांसदों के सामूहिक पुतले फूंके गए उनमें क्रमशः झांसी – ललितपुर, सागर, खजुराहो, टीकमगढ़, बांदा – चित्रकूट, हमीरपुर – महोबा, जालौन – गरोठ, दमोह, दतिया – भिंड इन संसदीय क्षेत्र में आने वाले एवं जो तहसील अलग से मांगे जा रहे हैं उनके विधायकों के के नाम शामिल हैं।

अखण्ड बुंदेलखंड के नौ संसदीय क्षेत्र में इन सांसदों एवं विधायको को धिक्कारने के लिए जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा दतिया – भिंड लोक सभा क्षेत्र में बारह मई से प्रारम्भ हो रही हैं। नौ संसदीय क्षेत्रों में खून से पत्र लिखना, मशाल जुलूस निकालना, एक हजार बुन्देली योद्धाओं को राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने के लिए शपथ दिलाना, चौपाल लगाना आदि कार्य किए जाएंगे।

सांसदों एवं विधायकों का सामूहिक पुतला फूंकने वालों में महामंत्री अशोक सक्सैना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, हनीफ खान, उत्कर्ष साहू , प्रदीप जा ,राम जी सिंह पारीछा , अनिल कश्यप, गोलू ठाकुर, बृजेश राय , दुली चंद, प्रेम सपेरा ,अभिषेक तिवारी, कलाम कुरैशी, राजेश लोहिया, प्रभूदयाल कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, जब्बार खान , शाहजहां बेगम ,साईदा बेगम , कुन्ती राय ,शवनम आरा खान ,गीता देवी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here