झांसी। रविवार को जागृति के तत्वावधान में विद्युत लोको शेड के सामने पौधरोपण कार्यक्रम में झांसी रेल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गणमान्य नागरिकों द्वारा भागीदारी की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के द्वारा पौधरोपण कर की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन ) आर डी मौर्य के झांसी मंडल के वरीय अधिकारियों के साथ कारखाना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। इस दौरान उक्त रेल मैदान पर 800 पौधों को रोपा गया। इनमें सागौन सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाए गए है। पौधरोपण में इस प्रकार के पौधों को प्राथमिकता दी गई है जिसे जानवर काम खाते व पानी की भी कम जरूरत रहती है। कार्यक्रम में विद्युत लोको शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आरआर लाजरस, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवम् दूरसंचार इंजिनियर अमित गोयल, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर(कारखाना) गौरव, मंडल इंजीनियर(मुख्यालय) हिमांशु गौतम सहित झांसी मंडल और वैगन मरम्मत कारखाना के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक और जागृति एन जी ओ के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान वृक्षारोपण और पर्यावरण के लेकर किए जा रहे प्रयासों की मंडल रेल प्रबंधक ने जानकारी भी ली और पौधों के संरक्षण पर जोर दिया।