झांसी – महोबा सेक्शन में पकड़े 128 मामले 

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय अमित आनंद के नेतृत्व में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से महोबा सेक्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

  चेक के दौरान 20906 चंबल एक्सप्रेस के जीएस कोच में दर्श सिंह पुत्र जीतू सिंह नाम का लगभग 12 वर्षीय नाबालिग लड़का अकेले और बिना टिकट के यात्रा करते हुए पाया गया। पूछताछ की गई तो लड़के ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। उसकी माँ उसे मारती है इसलिए वह अपने घर से भाग गया। लड़का कल रात से भूखा था, इसलिए लड़के को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया। बच्चे को अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर याद नहीं था। बच्चे को अपने माता-पिता से संपर्क करने और सूचित करने के लिए आरपीएफ महोबा को सौंप दिया गया ताकि बच्चा सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।

 चेक में चंबल एक्सप्रेस, झाँसी प्रयागराज एक्सप्रेस, खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस, बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित 8 गाड़ियों के महिला व दिव्यांग कोच सहित सारे कोच सघनता से जांच किये गए। चेक में  बिना टिकट, अनियमित यात्रा व बिना बुक सामान  के 128 केस पकड़े गए जिनसे रुपए 63625 रुपये वसूल लिए गए।

चेक में टिकट स्टाफ अरुण सचान, सुरजीत सिंह, राकेश शर्मा, मोहम्मद आरिफ, शमशेर खान, जीएन सैनी, राजेन्द्र यादव व RPF स्टाफ एम पी शर्मा, दिनेश कुमार शामिल रहे।