झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पश्चिमी रेलवे के उधना-चलथान स्टेशनों के बीच स्वचालित सिग्नल कार्य हेतु किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण, रेग्यूलेशन और रीशेड्यूलिंग करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण –
• गाड़ी सं. 01908 उधना-आगरा छावनी विशेष गाड़ी, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 13.05.2026, को सूरत स्टेशन से चलेगी और सूरत-उधना के मध्य निरस्त रहेगी।
• गाड़ी सं. 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस गाड़ी, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 12.05.2026, को चलथान स्टेशन तक जाएगी और चलथान- उधना के मध्य निरस्त रहेगी।
• गाड़ी सं. 01907 आगरा छावनी-उधना एक्सप्रेस, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 12.05.2026, को सूरत स्टेशन तक जाएगी और सूरत- उधना के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ियों की री शेड्यूलिंग-
• गाड़ी सं. 09075 मुम्बई सेन्ट्रल – काठगोदाम विशेष गाड़ी, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 13.05.2026 को समय 60 मिनट रीशेड्युल किया गया है।
• गाड़ी सं. 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – बांद्रा टर्मिनल, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 12.05.2026 को समय 120 मिनट रीशेड्युल किया गया है।
• गाड़ी सं. 04155 सूबेदारगंज–उधना, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 14.05.2026 को समय 35 मिनट रीशेड्युल किया गया है।
गाड़ियों की रेग्यूलेशन-
• गाड़ी सं. 12926 अमृतसर- बांद्रा टर्मिनल विशेष गाड़ी, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 12.05.2026 को समय 45 मिनट रेग्यूलेट किया जाएगा।
• गाड़ी सं. 12925 बांद्रा टर्मिनल -अमृतसर एक्सप्रेस, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 13.05.2026 को 60 मिनट रेग्यूलेट किया जाएगा ।
• गाड़ी सं. 22917 बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 13.05.2026 को 30 मिनट रेग्यूलेट किया जाएगा।
• गाड़ी सं. 19046 थाने-सूरत एक्सप्रेस, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 13.05.2026 को 90 मिनट रेग्यूलेट किया जाएगा।
• गाड़ी सं. 22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस, प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 14.05.2026 को 90 मिनट रेग्यूलेट किया जाएगा ।














