आबकारी का अभियान, पकडी 374 लीटर अवैध शराब

0
27

झांसी। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी, उप आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा निरंतर प्रवर्तन कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में 12 मई को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक मनोज कुमार श्रीवास्तव मय प्रवर्तन-2 झांसी स्टाफ द्वारा थाना बबीना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु कबूतरा डेरा नया खेड़ा , बबीना एवं खजराहा बुजुर्ग में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 374 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। इस कार्यवाही में 3000 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया। दबिश के दौरान लोगों को अवैध शराब के बारे में जागरूक किया गया। जनपद की मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान करते लोगों के विरुद्ध थाना पुलिस के साथ अभियान चलाया गया और लोगों को चेतावित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here