झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में झाँसी मंडल आय अर्जन, नए व्यापार सृजन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तथा गाड़ियों को गति प्रदान करने में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | यह उत्तर मध्य रेलवे का एक महत्वपूर्ण मण्डल है जो देश के उत्तरी भाग को दक्षिणी भाग एवं पूर्वी भाग को पश्चिमी भाग से जोड़कर रेलों के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है । झाँसी मंडल, भारतीय रेल के महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपने सभी सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरंतर श्रम कर रहा है और साथ ही साथ या‍त्री सुविधाओं के निरंतर विकास तथा नये व्यापार सृजन के क्रम में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इसी क्रम में 2 अगस्त को झाँसी मंडल के गोहद स्टेशन से गंगा एक्सप्रेस वे गंतव्य हेतु गट्टी के लदान के साथ नयी बैलास्ट साइडिंग की शुरुआत मुख्य माल भाड़ा परिवहन प्रबंधक डी के वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ |