
झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में करोड़ों का सोना लेकर कारोबारी के रफूचक्कर हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकार बने सर्राफों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को सर्राफा व्यापार मंडल के नेता उदय सोनी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गणेश मढ़िया मोहल्ला में रहने वाला कुलदीप उर्फ दीपू सोनी अन्य व्यापारियों से सोना लेकर ग्रामीण अंचलों में दुकानदारों को बेचता था। उस पर कारोबारियों को विश्वास था। इसी सिलसिले में उसने 12 सर्राफ से करीब ढाई करोड़ का सोना ले रखा है।
उन्होंने बताया कि बीते करीब सात दिनों से कुलदीप अपने परिवार के साथ लापता हो गया। उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन, वह भी लगातार बंद आ रहा है। व्यापारी पंकज गुप्ता, प्रतीक वर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि उनका ढाई करोड़ से अधिक का सोना लेकर गया था। उन्होंने जल्द से जल्द कुलदीप का पता लगा कर सोना वापस कराए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर की मानें की तो जांच की जा रही है। पुलिस लापता कारोबारी और उसके परिवार की तलाश में जुटी है ताकि घटना की सच्चाई सामने आए।
कोतवाली थाने में दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार निम्न सर्राफ का ले गया सोना
1) प्रमोद सोनी उर्फ टिल्लू पुत्र श्री वीर सिंह सोनी निवासी-23 गंदीगर का टपरा दीक्षित बाग सराफा बाजार झॉसी का 376.901 ग्रा० सोने का जेवर कीगत लगभग 58 लाख रूपये।
(2) जितेन्द्र सिंह सोलंकी तनय श्री उदय सिंह सोलंकी राजस्थान निवासी बी.-4 नगरिया एपार्टमेट पुरानी पसरट थाना कोतवाली जिला झॉसी का 472 ग्राम सोने का जेवर कुल कीमती लगभग 73 लाख रूपये।
(3) पंकज गुप्ता तनय श्री गोपाल दास गुप्ता निवासी पानी वाली धर्मशाला थाना कोवताली जिला झाँसी का 40 ग्राम सोना कड़ा बनाने को दिया था कीमत लगभग 6 लाख रूपये।
(4) सोनू सोनी तनय घनश्याम दारा सोनी निवासी सूजे खा खिडकी थाना कोतवाली जिला झाँसी का 100 ग्राम कान के टाप्स (सुई धागा सोने के कीमती लगभग 15 लाख रूपये।
(5) आयुष सोनी तमय सोमनाथ सोनी निवासी गोला कुंश थाना कोतवाली जिला झॉसी के 20 ग्राम सोने के टाप्स व बीजा सेन कीमत लगभग 3 लाख रूपये बेचने के लिए दिया।
(6) प्रेभ नारायण सोनी पुत्र स्व०यम शंकर सोनी निवासी 69 झारखंडिया का की जेंट्स अंगूठी 12.600 ग्राम सोने की कीमत 2 लाख रुपए।
(7) प्रतीक वर्मा तनय स्व० अजय वर्मा निवासी 86 सराफा बाजार झॉसी की सोने की चूडिया व चोकर सेट 100 ग्राम कीमती लगभग 15 लाख रूपये बेचने के लिए दिये थे।
(8) आदित्य नारायण सोनी पुत्र स्व०रामगोपाल सोनी निवासी बडागाँव गेट बाहर राय कालौनी झॉसी के मंगल सूत्र के मोती व अंगूठी सोने की लगभग 9 ग्राम कीमत 1,45.000/- रूपये।
पत्र में बताया गया है कि उपरोक्त सर्राफ के उपरोक्त सोने के जेवरातों पर उनका अपना अपना पहचान चिन्ह अंकित है।
इनके अलावा और भी बने शिकार प्रार्थना पत्र में दिये गये नामों के अलावा और भी कई सर्राफ शिकार बने हुए हैं जिन्होंने कतिपय कारणों से नाम नहीं उजागर किए हैं।














