झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स युनियन के मंडल कार्यालय में ई.सी.सी. सोसायटी झांसी के नव नियुक्त निदेशक राम प्रकाश सिंह ट्रेक मेन्टेनर डबरा, सोसायटी डेलीगेट शिवकरन सिंह सहायक उप निरीक्षक आर०पी०एफ०, रमेश कुमार मीना एम०सी०एम० सी.एण्ड डब्लू व श्री रामशंकर यादव ट्रेक मेन्टेनर उरई का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कॉ डी०के० खरे ने बताया कि ई.सी.सी. सोसायटी झांसी निदेशक का एक पद एवं डेलीगेट के तीन पद रिक्त चल रहे थे, उन रिक्त पदों को भरा गया। मंडल सचिव कॉ अमर सिंह यादव ने बताया कि निदेशक पद पर रामप्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है जो कि एक ट्रेक मेन्टेनर के पद पर पदस्थ है, NCRMU हमेशा से ट्रेक मेन्टेनर कैडर को प्रोत्साहित करती रही है एवं उनकी समस्याओं को प्रत्येक पटल पर उठाते रहे हैं। सभी नवनियुक्त साथियों से अपेक्षा ही नहीं वरण पूर्ण विस्वास है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभायेंगें। अन्त में मंडल अध्यक्ष कॉ डी. के. खरे ने आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त मंडल सचिव निर्मल सिंह, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष भावेश प्रसाद सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, सुनील पाल, एस.के. द्विवेदी, सहायक मंडल सचिव वी. पी. सिंह, आईलिन लाल एवं शाखा अध्यक्ष संजीवन राय, छोटेलाल, जे.बी. खरे, अनिरूद्ध यादव, रामप्रकाश, लालता साहू, शाखा सचिव जय सिंह यादव, दीपक शिन्दे, शैलेन्द्र सिंह, नरेन्द्र यादव, रोहित शर्मा, वृजमोहन सिंह, जगतपाल सिंह यादव व गोपाल रायकवार, नीरज त्रिपाठी, अरविन्द कुमार साहू, मनीष यादव, प्रशान्त यादव, नितिन गुप्ता आदि बड़ी संख्या में झांसी मंडल के कामगार साथी उपस्थित रहे।