झांसी। महानगर में व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं के निराकरण कराये जाने के सम्बन्ध में राष्ट्रभक्त संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए सभी समस्याओं का निराकरण कराये जाने की मांग की है।

राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने महानगर में व्याप्त समस्याओं की ओर नगर आयुक्त का ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी झाँसी में बरसात होने के कारण विभिन्न स्थानों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, नालियों पूरी तरह से चौक हो चुकी हैं। अंचल ने बताया कि नगर में आवारा तथा पालतू कुत्ते, जानवर आदि आतंक मचाए हुए है, जो कि क्षेत्रवासियों तथा राहगीरों को हानि पहुँचा रहे हैं। मृतक गायों के अंतिम संस्कार में लापरवाही बरती जा रही है। इसके साथ ही अंचल ने नगर के बीचों बीच स्थापित मुर्गा मछली मंडी को किसी अन्यत्र जगह स्थापित कराये जाने की मांग की है। नगर आयुक्त ने वार्ता के दौरान मुर्गा- मछली मंडी सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही तथा अन्य सभी समस्याओं का जल्द ही निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अर्पित शर्मा, दिनेश कुशवाहा, अखंड प्रताप सिंह, गोविंद शर्मा, मनमोहन, रोहन, उमेश, भरत, विवेक आदि मौजूद रहे।