झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा शनिचरी अमावस्या मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। यह व्यवस्थाएं शनिचरा (SAC) स्टेशन पर दिनांक 15.05.2026 से 17.05.2026 तक प्रभावी रहेंगी।
मंडल रेल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 11903/11904 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–इटावा दैनिक एक्सप्रेस को उक्त अवधि में शनिचरा स्टेशन पर अतिरिक्त 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर संचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ग्वालियर स्टेशन पर एक फिट स्पेयर रेक भी उपलब्ध रखा जाएगा।














