झांसी। मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में शुक्रवार को भारतीय सेना और रेलवे के मध्य परस्पर संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा रेलवे से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की । सेना के अधिकारियों द्वारा रेल प्रशासन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गयी |

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सेना अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। सौहार्द बैठक में सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह SM, ब्रिगेडियर आरएस पुंडीर SM,  कर्नल गौरव शुक्ल VSM व कर्नल गगनदीप सिंह कोहली तथा मंडल रेल प्रशासन से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक मिश्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता राहुल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (मध्य) कपिल गोयल तथा वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितिन गुप्ता उपस्थित रहे |