आबकारी का प्रवर्तन अभियान, 465 लीटर अवैध शराब बरामद

0
61
Oplus_16908288

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत  14 मई को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी द्वारा *पहूंच नहर, राजगढ़, आरा मशीन, रोतयाना मोहल्ला बबीना, ग्राम बरमपुरा, ग्राम धमना, ग्राम बघेरा व डेरा श्रीनगर, सिमरावारी, बंगरा सेकरा, रोरा, राजापुर में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 465 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 450 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 07 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 02 अभियुक्ताओ को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। साथ ही शादी विवाह समारोहों और बैंक्वेट हॉल पर इवेंट बार लाइसेंस लेने हेतु संचालक आदि को प्रोत्साहित व जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here