झांसी। झांसी-ललितपुर हाइवे पर थाना बबीना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार वाहन ने एक वृद्ध को कुचल दिया। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

झांसी के बबीना के शास्त्री नगर निवासी परीक्षित वंशकार (72) शादी विवाह में बैंड-बाजा बजाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद परीक्षित घर के बाहर झांसी-ललितपुर हाइवे के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनको कुचलता हुआ भाग निकला। गंभीर रूप से घायल होने पर वह सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।