Oplus_16908288

झांसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन भारत नई दिल्ली के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अंचल अरजरिया पर हुए प्राणघातक हमले की घोर निन्दा की गई।

इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो संगठन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देगा। बैठक में इस मामले में पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करने व अंचल अरजरिया को सुरक्षा मुहैया नहीं कराने पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर संगठन द्वारा जिला स्तर पर ज्ञापन प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में एड अशोक शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, कै डॉ राजेश शर्मा प्रमुख सचिव, एस पी शर्मा राष्ट्रीय सह सचिव, सर्वेश पाल प्रदेश अध्यक्ष, इं संजय वामी राष्ट्रीय डायरेक्टर, डॉ तहसीलदार सिंह महासचिव मप्र, डॉ एम एल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुछ इंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष युवा झांसी आदि उपस्थित रहे।