लखनऊ। लखनऊ में शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में असीम अरुण उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दुनारा झांसी में शिॆक्षक शिवाजी नगर निवासी ब्रजेंद्र सिंह यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी  सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। शिक्षक दिवस दुनियाभर के शिक्षकों के महत्व और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। शिक्षक ब्रिजेन्द्र सिंह यादव दैनिक अमर स्तंभ के झांसी ब्यूरो प्रमुख नवीन यादव के दामाद हैं।