समन्वय बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी जानकारी 

झांसी। मंगलवार को गुलाब सिंह सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान झाँसी संभाग झाँसी की अध्यक्षता में जनपद झाँसी में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं बाट माप की मरम्मत हेतु अनुज्ञप्तिधारकों के साथ विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा व्यापारियों के बांट माप मुद्रांकन के संबंध में दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि व्यापारियों के लिए विभाग द्वारा 13 सेवाएं ऑनलाइन कर दी गयी हैं। व्यापारीगण अपने बाट-माप के मुद्रांकन हेतु ऑनलाइन सेवाओं की सुविधाएं ले सकते हैं। व्यापारियों द्वारा अपने बाट-माप का सत्यापन / मुद्रांकन कार्य मरम्मतकर्ताओं के माध्यम से या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर कराया जा सकता है। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि व्यापारी पैकेज वस्तु के निर्माता / पैकर के नाम व पता का आनॅलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

बैठक में दयाचन्द्र गुप्ता वरिष्ठ निरीक्षक एवं रिषीराज मिश्रा निरीक्षक, उपासना द्विवेदी कनिष्ठ सहायक, अतुल अग्रवाल किलपन महामंत्री सर्राफा व्यापार झाँसी, हर्ष वाधवा, मोहित मल्होत्रा, मनोज कुमार बाजोरिया, अनिल साहू, इरशाद मोहम्मद, विजय कुमार, जगदीश प्रसाद, प्रकाश, विवेक दुबे आदि उपस्थित रहे।