झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पद का कार्य भार जितेंद्र कुमार शर्मा ने ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व वह पूर्वोत्तर रेलवे में रागिया मंडल में तैनात थे।
जितेन्द्र कुमार शर्मा मूल रूप से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक की शिक्षा प्राप्त श्री शर्मा संघ लोक सेवा आयोग 2018 बैच के भारतीय रेल सुरक्षा बल सेवा के अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने पर झांसी मंडल रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी अगवानी की।














