विधायक रवि शर्मा ने पेयजल समस्या के समाधान हेतु किया स्थल निरीक्षण, दिए निर्देश 

0
29

झांसी। नगर विधायक रवि शर्मा ने वार्ड नं0 16 मसीहागंज क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल समस्याओं को लेकर स्थलीय भ्रमण किया। विधायक ने जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल, सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ बौद्धनगर, नाथ की कोठी, मैला की टौरिया, कल्सी का बगीचा एवं सेंट मैरी स्कूल क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की पेयजल सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी ली।

नगर विधायक रवि शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सभासदों से वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में हो रही पेयजल समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। क्षेत्रीय सभासद ने बताया कि वार्ड के कई मोहल्लों में अब तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है, जिसके कारण लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

नगर विधायक रवि शर्मा ने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों विभाग समन्वय बनाकर वार्ड की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गलियों में पाइप लाइन नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पाइप लाइन डलवाई जाए, जिससे सभी क्षेत्रवासियों को सुचारु पेयजल उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर सभासद महेश गौतम, उमेश कुमार, बालस्वरूप साहू, रामजी परिहार, आशीष तिवारी, कन्हैया कपूर, ममता सुगर सिंह सहित क्षेत्रीय निवासी अनूप करौसिया, पप्पन पाठक, विक्की तिवारी, बंटी साहू, गोल्डी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here