झांसी। हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक एवं बालिका नार्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए मैचों में बालक वर्ग में हरियाणा चंडीगढ और उत्तर प्रदेश एवं बालिका वर्ग में हरियाणा व उत्तर प्रदेश की टीमों ने जीत दर्ज की।

मेजर ध्यानचंद हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लड़कों ने हिमांचल टीम पर 18-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।उ.प्र. टीम ने पहले क्वाटर में 8,दूसरे में 4,तीसरे में 3 और चौथे क्वाटर में 3 गोल किये।अभिषेक खटीक ने 10,सत्यम पाण्डेय ने 3 और किशन सरोज,सुजीत राजभर व मोहम्मद आदिल राइन ने एक- एक गोल किया। वहीं उ. प्र.की बालिकाओं ने हिमांचल को 14-0 से शिकस्त दी। रश्मि रायकवार ने 5,श्रद्धा चौहान ने 4,लकी कुमारी ने 3 व रश्मि पटेल ने 2 गोल किए।
बालिकाओं के दूसरे मुकाबलें में हरियाणा ने पंजाब को 4-2 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए।हरियाणा की ओर से सीमा और दिव्या ने 2-2 गोल किए तो पंजाब की ओर से गगनदीप कौर व तनु रानी ने एक-एक गोल किया।
जबकि बालक वर्ग के अन्य मुकाबलें में हरियाणा ने पंजाब को 3-1से शिकस्त दी।हरियाणा के लिए सचिन ने 2 और अमित ने एक गोल किया। पंजाब की ओर से एकमात्र गोल तुषार ने किया।
चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 12-4 से हराया। चंडीगढ़ की ओर से कप्तान सूरज कुमार साह ने 5 गोल,विनेश सिंह व परमवीर सिंह ने 2-2 गोल किये।जबकि उत्तराखंड की ओर से कुँवर मनीष सिंह ने 2 गोल किए।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एस० मोहपात्रा जीएम टेक्निकल यूपी सेन्ट्रल गैस लि० द्वारा हरियाणा हॉकी व हॉकी पंजाब की सब जूनियर बालक टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ठ अतिथि डॉ० रोहित पाण्डेय निदेशक माउण्ड लिट्राजी स्कूल, अरुण सिंह डिप्टी मैनेजर यूपी सेन्ट्रल गैस लि० व नीरज सहायक मैनेजर रहे। इस अवसर पर हॉकी इण्डिया के चयनकर्ता के. सी. सिंह अर्जुन अवार्डी / ओलम्पियन व दीपिका मूर्ति अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुबोध खाण्डेकर,राम मिलन,राजेश सोनकर,सुनीता तिवारी ,अशोक ओझा , बृजेन्द्र यादव क्रिकेटर हिकमत उल्ला खांन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झांसी द्वारा किया गया। 3 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से मैच खेले जायेंगे।